कार्यों के लिए सेल द्वारा नियत मानक
आरडीसीआईएस का प्रमुख कार्य लोहे तथा इस्पात उद्योग के क्षेत्र में अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य करना है। कार्मिक, वित्त और सामग्री प्रबन्धन जैसे सहायक क्षेत्र इनमें अपने-अपने कार्यों से सहयोग देते हैं। अपने विभिन्न कार्यों के संचालन में निम्नलिखित दस्तावेजों में नियत मानकों का पालन किया जाता है:
- तकनीकी मामलों के लिए: गुणवत्ता मेनुअल में बताई गई प्रक्रिया व मार्गदर्शी सिद्धान्त।
- कार्मिक मामलों के लिए: सेल निगमित कार्यालय द्वारा जारी कार्मिक मेनुअल तथा आरडीसीआईएस के स्थायी आदेश।
- सामग्री प्रबन्धन के लिए: खरीद प्रक्रिया 2000 में बताए गए मार्गदर्शी सिद्धान्त।
- वित्तीय मामलों के लिए: लेखा मेनुअल में बताए गए मार्गदर्शी सिद्धान्त।