अधिकारियों व कर्मचारियों के अधिकार एवं कर्तव्य
(क) निदेशक मण्डल द्वारा कर्मचारियों के प्रत्यायोजित अधिकार
कम्पनी के आर्टिकल्स आॅफ एसोसिएशन के अधीन प्रदत्त अधिकारों के अनुसार निदेशक मण्डल ने कम्पनी के प्रबन्धन के लिए अध्यक्ष को अधिकार दिए हैं। अध्यक्ष ने अपने अधिकारों में से कुछ कम्पनी के कार्यकारी निदेशकों और वरिष्ठ कार्यपालकों को प्रत्यायोजित कर दिए हैं। कार्य की आवश्यकताओं को देखते हुए इनमें समय-समय पर संशोधन किया जाता है।
निदेशक, इन्चार्ज आरएमडी ने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यपालकों को अधिकार सौंपे हैं। आरएमडी के कार्यपालकों को प्रत्यायोजित अधिकार इस प्रकार हैं:-
अधिकार प्रत्यायोजन
अधिकार प्रत्यायोजन को 2 अनुसूचियों में विभाजित किया गया है:
अनुसूची I में प्रशासनिक तथा अनुशासन अधिकार हैं जो कार्यपालक चाहे किसी भी विभाग में हो या संगठन में उनका दर्जा कुछ भी हो, प्रयोग कर सकते हैं।
अनुसूची II में विभिन्न कार्य विभागों के विस्तृत अधिकार हैं। इसके अतिरिक्त अधिकारों का प्रयोग करते समय कुछ मार्गदर्शी सिद्धान्तों का पालन करना होता है।
जिन क्षेत्रों में ये अधिकार प्रयोग किए जाते हैं उनका संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:
मार्गदर्शी सिद्धान्त तथा संकेताक्षर
1 अनुसूची I : सभी के लिए समान प्रशासन तथा अनुशासन संबंधी अधिकार .
क: प्रशासनिक अधिकारों के प्रयोग के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त - प्रशासनिक अधिकार
ख: अनुशासन संबंधी अधिकारों के प्रयोग के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त - अनुशासन संबंधी अधिकार
2 अनुसूची II : विभागीय मामले
क: खान तथा क्वारीयों के परिचालन एवं रखरखाव कर्मियों के लिए मार्गदर्शी सिद्धान्त
- क्रय अधिकार
- वाणिज्यिक अधिकार
- प्रशासनिक अधिकार
- अतिरिक्त अधिकार
ख: वित्त एवं लेखा
ग: कार्मिक एवं प्रशासन अधिकार
- कार्मिक मामलों से सम्बद्ध अधिकार
- प्रशिक्षण गतिविधियों से संबंधित अधिकार
- प्रशासन अनुभाग से संबंधित अधिकार
- क्रय अधिकार
- अतिरिक्त अधिकार
घ: सामग्री प्रबन्धन, आरएमडी मुख्यालय, कोलकाता मार्गदर्शी सिद्धान्त
- क्रय अधिकार
- वाणिज्यिक अधिकार
- भण्डारों से सम्बद्ध अधिकार
- अतिरिक्त अधिकार
ङ: सामग्री प्रबन्धन, खान मार्गदर्शी सिद्धान्त
- क्रय अधिकार
- भण्डारों से सम्बद्ध अधिकार
- अतिरिक्त अधिकार
- अनुलग्नक I विचार-विमर्श
च: आयोजन तथा विकास
- आयोजन एवं विकास
- क्रय अधिकार
- अतिरिक्त अधिकार
छ: सम्पर्क/उपभोक्ता सेवा कार्यालय
ज: चिकित्सा मार्गदर्शी सिद्धान्त
- चिकित्सा
- झ: विधि
- ण: सतर्कता
- त: दूरसंचार
- थ: एमआईए और सूचना प्रौद्योगिकी
- द: सुरक्षा
- ध: पर्यावरण एवं पट्टे
- न: जन सम्पर्क
- प: आन्तरिक लेखा परीक्षा