श्री दिलीप कुमार ने सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Press Release
नई दिल्ली

नई दिल्ली, 27 अप्रैल, 2026: इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के वरिष्ठ अधिकारी श्री दिलीप कुमार ने 27 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके पास ट्रेन संचालन, रोलिंग स्टॉक रखरखाव और मानव संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है।

श्री कुमार ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अपर मंडल रेल प्रबंधक और बिहार के नालंदा में हरनौत के मुख्य कारखाना प्रबंधक का पद शामिल है। उन्हें कई नवाचारों जैसे पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO 9001 प्रमाणित ट्रेन, वैगन्स में इन-सिटु (in-situ) व्हील रिप्लेसमेंट तकनीक की शुरुआत करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मधुबनी रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण परियोजना का श्रेय जाता है।

आईआईटी, बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक श्री कुमार को 'राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार' (2016) और सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए 'रेलवे बोर्ड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र' (2018-19) से सम्मानित किया जा चुका है। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव में इनसीड (INSEAD) सिंगापुर और आईक्लिफ (ICLIF) कुआलालंपुर, मलेशिया से उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम, और एआरआई (ARI) शिकागो, यूएसए में वैगन बोगी डिजाइन का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।

Press Release No
SAIL/PR/04/26-27
Set Order
538